Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक को पुलिस ढूंढ रही थी, उसका शव मिला था। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की थी। हत्या का मामला धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग से जुड़ गया। मृतक का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। जिसका लड़की के पहले आशिक को पता लग गया था। उसने दूसरे आशिक को मारने के लिए पहले सावन का 11 दिन का व्रत रखा। व्रत खोलने के बाद हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शव को धसान नदी में फेंक दिया था। जिसके बाद फरार हो गए थे। मामले में दो आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं।
यह भी पढ़ें:पार्टनर के साथ ठीक नहीं होती बेवफाई, कदम बहकने लगें तो पढ़ लें यह खबर
सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। 1 अगस्त को शिवम मिश्रा नामक युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद राहुल विश्वकर्मा नाम के युवक की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस को आरोपी ने हैरान करने वाली सच्चाई बताई। आरोपी ने कबूल किया कि उसने युवक की हत्या दिव्यांशु पालिया के साथ मिलकर की है। शिवम मिश्रा को सीसीटीवी लगाने के बहाने बुलाया गया था।
बहाने से बुलाया, फिर नदी में फेंक दिया
वहीं पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। पिटाई के बाद शिवम बेहोश हो गया था। जिसके बाद हाथ-पैर बांधकर आरोपी उसे नौगांव के गर्रोली ले गए। यहां उसे धनास नदी में फेंक दिया। एसपी अगम कुमार जैन के अनुसार दिव्यांशु और शिवम के बीच एक लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरे-धीरे दोनों में तकरार बढ़ने लगी। जिसके बाद दिव्यांशु ने शिवम की हत्या का प्लान बनाया। दिव्यांशु ने पहले तो सावन के 11 दिन तक व्रत रखा। व्रत खोलने के बाद अपने साथी राहुल विश्वकर्मा और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शिवम को मारने की साजिश रची। जिसके बाद राहुल ने बहाने से शिवम को बुलाया। पुलिस ने 48 घंटे में वारदात का खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें:फिनलैंड..त्रिपुरा या दिल्ली! आखिर कहां हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
4 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
9 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines