Chhatarpur Wife 5 Husband: आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा कि एक महिला कई लोगों से शादी करती है और उनके पैसे लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर में आज से करीब 2 महीने पहले सामने आया। जब फूलचंद कुशवाहा नाम का शख्स एसपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई में आवेदन करने पहुंचा।
‘मेरी पत्नी के कई पति’
शख्स ने यहां गुहार लगाते हुए चौंकाने वाली बात बताई। उसने कहा कि उसकी पत्नी के कई पति हैं। फूलचंद ने आगे कहा कि न सिर्फ उसने कई शादियां की हैं, बल्कि उसने अपने सभी पतियों पर केस भी कर रखे हैं। शख्स ने कहा- साहब अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रही है और फंसाने की बात कह रही है। मुझे इससे बचा लीजिए।
ये भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, बारिश के चलते ढही दीवार, 2 की मौत और 10 घायल
सामने आया नया मोड़
फूलचंद की शिकायत के बाद मामले की जांच महिला थाने में शुरू हुई। फूलचंद की पत्नी बिनीता उर्फ ब्रजेश उर्फ सलमा पर महिला थाने में धारा 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फूलचंद को न्याय मिलने की उम्मीद बंधने लगी ही थी कि अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है।
पत्नी ने भी दर्ज कराया केस
दरअसल, फूलचंद की पत्नी ने उसके खिलाफ कोतवाली थाने में बीएनएसएस की धारा 351, 308(2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। जैसे ही फूलचंद को इसका पता चला तो वह एक बार फिर एसपी ऑफिस गुहार लगाने पहुंचा। फूलचंद कुशवाहा का कहना है कि छतरपुर एसपी अगम जैन ने आश्वासन दिया है कि निश्चित तौर पर इस मामले में सही जांच कराई जाएगी। जो भी गलत होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी, लेकिन फूलचंद का कहना है कि अगर ऐसे ही मेरी पत्नी मुझे प्रताड़ित करती रही तो एक दिन मैं आत्महत्या कर लूंगा।
ये भी पढ़ें: ‘मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में डबल करने का लक्ष्य’, विकास पर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines