Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव कुलवारा में एक दूल्हा लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। हिंदू रीति-रिवाज के साथ 13 दिसंबर को ही परिणय सूत्र में बांधकर जिस दुल्हन को दूल्हे राजा अपने घर लेकर आए थे। सुहागरात में दुल्हन दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर भाग गई। दुल्हन अपने साथ लाखों के जेवरात भी ले गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को अकेला पाया। इसके बाद दुल्हन की तलाश की गई। जिसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के मुताबिक कुलवारा निवासी अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी (उत्तरप्रदेश) की रहने वाली खुशी तिवारी के साथ हुआ था।
यह भी पढ़ें:UP में बनेगा सबसे बड़ा 750KM लंबा गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे, इन 22 जिलों से गुजरेगा… जान लें पूरी परियोजना
13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ। सुहागरात को दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद मौका पाकर खुशी लगभग 12 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे का मोबाइल भी नहीं छोड़ा। पीड़ित का कहना है कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उसका विवाह तय करवाया था। दुल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। चरखारी में ही लड़की को देखने की रस्म पूरी हुई और विवाह तय हो गया।
दूल्हे को अस्पताल में करवाया भर्ती
ऐसा माना जा रहा है कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर इस तरह का खेल पहले भी कर चुकी है। पुलिस को अंदेशा है कि पहले भी कई नौजवानों को शिकार बनाया गया होगा। टीआई सतीश के अनुसार पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर लुटेरी महिला जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। दूल्हे को इलाज के लिए छतरपुर के जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। दूल्हे के पिता अशोक रावत ने बताया कि उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है। MP पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लुटेरी दुल्हन के अलावा साजिश में जो भी लोग शामिल हैं, उनको अरेस्ट किया जाएगा। पुलिस फरार महिला और उसके परिवार की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें:‘हिंदू शख्स’ से बात करने पर लड़कियों के उतरवाए हिजाब, फोन छीनकर मारे थप्पड़; वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines