Video: छतरपुर में पानी की जगह आग उगल रहा हैंडपंप, अधिकारियों ने बताई ये वजह

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैंडपंप पानी के बजाय आग उगल रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Madhya Pradesh News

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैंडपंप आग उगल रहा है। हैरान कर देने वाला मामला बिजावर ब्लॉक के जैतपुर गांव में सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये हैंडपंप पांच साल पुराना है। हैंडपंप से आग निकलते देख किसान ने इसकी सूचना राजस्व और पुलिस विभाग को दी थी। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान ने बताया कि हैंडपंप कुछ साल तक तो पानी देता रहा, लेकिन बाद में अचानक बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसान ने ठंड की वजह से हैंडपंप के बगल में आग तापने के लिए अलाव जलाया था। इसी दौरान हैंडपंप ने आग पकड़ ली। हैंडपंप से आग उगलने की सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार और एसडीएम विजय कुमार द्विवेदी पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि हैंडपंप के नीचे मीथेन गैस हो सकती है। लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि आग उगलने की वजह क्या है?

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। जल्द ही जांच के लिए भोपाल से भी एक टीम आएगी। गांव के लोगों को हिदायत दी गई है कि आग उगल रहे हैंडपंप के पास न जाएं। जिला प्रशासन अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस पर भी लोग कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे चमत्कार बता रहे हैं। कुछ ने लिखा है कि अग्नि देवता प्रकट हो चुके हैं। वहीं, कई अन्य यूजर्स आग लगने के पीछे अलग-अलग कारणों का हवाला दे रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि बिजावर तहसील और बक्सवाहा इलाके में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जहां हैंडपंप पानी के बजाय आग उगलते दिखे हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इलाके में किसी ज्वलनशील गैस का जमीन के नीचे भंडारण तो नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ