महाराष्ट्र में बहन की हत्या; दूसरी जाति के युवक से था अफेयर, भाई ने 200 फीट गहरी खाई में फेंका

Sambhaji Nagar Crime News: महाराष्ट्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी बहन को खाई में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कई खुलासे किए हैं।

Maharashtra Crime News

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, मौके पर मौजूद भीड़।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। भाई ने अपनी बहन को पहाड़ की चोटी से 200 फीट गहरी खाई में फेंककर जान से मार दिया। संभाजी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात जिले के अंबाद तालुका के शाहगढ़ इलाके में हुई है। भाई ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी बहन को मौत के घाट उतारा है। मृतक लड़की की उम्र 17 साल थी। जबकि आरोपी की पहचान ऋषिकेश तानाजी शेरकर (25 वर्ष) के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की का किसी दूसरी जाति के युवक से अफेयर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ऋषिकेश इस बात से खफा था। उसने कई बार बहन को उस युवक से दूर रहने को कहा था। लेकिन बहन मान नहीं रही थी। लड़की के घरवाले भी उसे प्रेमी से संबंध तोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की ने युवक से संबंध तोड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने शाहगढ़ पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के सामने नाबालिग लड़की ने परिवार वालों से जान का खतरा बताया था।

विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई वारदात

इसके बाद परिवार ने लड़की को समझाने के लिए उसे संभाजी नगर के वल्डगांव स्थित चाचा के घर भेज दिया था। चाचा का लड़का ऋषिकेश मृतका को घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया और नीचे खाई में धक्का दे दिया। लड़की की नीचे गिरते ही मौत हो गई। जिस समय आरोपी ऋषिकेश ने अपनी बहन को मौत के घाट उतारा, उस समय पहाड़ के नीचे क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था।

विज्ञापन

टूर्नामेंट का विजुअल रिकॉर्ड करने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए थे। ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में आरोपी अपनी बहन के साथ पहाड़ियों पर नजर भी आ रहा है। उसके बाद जब वो उसे खाई में फेंककर पहाड़ से नीचे उतरता है, तब भी कैमरे कैद हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ