Chhatarpur Crime: मध्य प्रदेश के छतरपुर से पति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना नौगांव के वार्ड 18 धौर्रा मंदिर के पास की है, जहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने अपने साले को फोन कर कहा कि मैंने तुम्हारी बहन को मार दिया है, आकर लाश ले जाओ।
साले को फोन कर दी जानकारी
यह घटना शुक्रवार शाम की है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति कल्लू चौबे ने यूपी के महोबा जिले के अजनर में रहने वाले अपने साले आनंद द्विवेदी को फोन कर वारदात की जानकारी दी, और उसके बाद अपने 6 साल के बेटे को लेकर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें-MP: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, डूबने से दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत
पुलिस ने घटनास्थल का किया मुवायना
जानकारी मिलते ही आनंद द्विवेदी अपने परिवार के साथ नौगांव घटना स्थल पर पहुंचा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच में लग गई। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विवाद के बाद हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक कल्लू चौबे (28) मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी, और इसके बाद फरार हो गया। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
9 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
12 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines