इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 20 मौतों से मचे हाहाकार के बीच इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा बीती रात इंदौर स्थित संघ कार्यालय सुदर्शन पहुंचे. करीब 1 घंटे कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दूषित पानी को लेकर मेयर और कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई.
अब मेयर के साथ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर के संघ कार्यालय पहुंचने पर विवाद खड़ा हो गया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि कलेक्टर प्रशासनिक पद पर होते हुए कैसे संघ के कार्यालय पहुंचें क्या वो बीजेपी के नेता बन गए हैं, जीतू पटवारी ने चेतावनी दी कि कलेक्टर अगर राजनेता बनकर इस तरह पार्टी कार्यालय या संघ कार्यालय गए तो कांग्रेस का नेता आपको ठीक कर देगा. इधर भागीरथपुरा में मौते हो रही हैं आप प्रशासनिक अधिकारी हो चीफ सेकेट्ररी से मिलो, मंत्रियों से मिलो, संघ कार्यालय कैसे जा सकते हो
तो वहीं, भोपाल से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर के संघ कार्यालय जाने पर कांग्रेस कीआपत्ति पर जवाब दिया ये कहते हुए कि संघ कार्यालय हर कोई जा सकता है. चाहे अधिकारी हो या नेता हो कोई भी जा सकता है, कांग्रेस के लोग भी जाएं, संघ का कार्यालय तो सबके लिए खुला है. जाओ ना सत्संग करो. संघ कार्यालय वह जाता है जो भारत मां की जय जयकार करना जानता है.
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
19 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
19 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines