बुरहानपुर। मध्यप्रदेश की बुरहानपुर कोतवाली पुलिस ने स्टेडियम ग्राउंड के पास स्थित गुटखा व्यापारी की दुकान से पंद्रह लाख का पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से एक पिकअप और 3 लाख का माल बरामद किया गया है। इस मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
दरअसल, 2 नवंबर 2022 को व्यापारी आशीष बुधरानी ने कोतवाली थाने पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें फरियादी ने बताया था कि कोई अज्ञात चोर उनकी पान मसाला की दुकान से रजनीगंधा पान मसाला पाउच के 34 कार्टून व ‘सिस्टम’पान मसाला की दो बोरी चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया।
टीम ने जब घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, उसमें आरोपी पिकअप से चोरी कर जामनेर होते हुए मालेगांव महाराष्ट्र जाते दिखे। इसके बाद टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस से मदद ली और वाहन मालिक आसीफ पिता सईद अहमद निवासी रमजान पुरा मालेगांव को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपने 6 साथियों के साथ चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आसीफ की निशानदेही पर पुलिस ने मुजाहिद पिता शेख सलीम निवासी नागछाप मालेगांव और ईरफान पिता शेख ईसा उम्र 38 साल निवासी सिल्लौड को पकड़ा। साथ ही उनके कब्जे से चोरी में उपयोग की गई पिकअप और 3 लाख रुपए का माल जब्त किया।
इस मामले में अभी शेख ईमरान, शेख निसार, शेख सत्तार पिता शेख ईसा निवासी सिल्लौड और सोनू उर्फ सैय्यद हुसैन पिता सैय्यद हबीब निवासी मालेगांव फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
14 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
14 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
15 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
18 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
22 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines