बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां 4 अज्ञात नकबजनों ने शराब ठेकेदार के ऑफिस में घुसकर दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाश कट्टे के बल पर 13 लाख रुपये से अधिक लूट कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के गुरू गोविंद सिंह कॉलोनी का है। जहां रविवार देर शाम ठेकेदार के ऑफिस में दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4 अज्ञात बदमाश नकबजनों ने कट्टे के बल पर 13 लाख रुपये से अधिक लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर प्रभारी एसपी अंतरसिंह कनेश, सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव सभी थानों के प्रभारी और जांच एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित कर्मचारियों ने बताया शनिवार को बैंक बंद होने के चलते आधा दर्जन शराब दुकानों का दो दिन का नगद 7 लाख रुपये रखा हुआ था। करीब 5 लाख रुपये नगदी ऑफिस में लाए थे, तभी चार बदमाश आ धमके और उन्होंने कट्टे के बल पर 13 लाख रुपये की नगदी ले उडे़। फिलहाल पुलिस मामले की बारिकी से तफ्तीश कर रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines