Bride Kill Husband With Help Of Boyfriend: शादी के 15 दिनों बाद ही दुल्हन का खौफनाक चेहरा सामने आ गया। नवविवाहिता ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पति की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में नवविवाहिता, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल के बागसेवनिया के रहने वाले 35 साल के मानिक सिंह का शव 26 जुलाई को उनके घर में मिला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि मानिक सिंह की 15 दिन पहले यानी 10 जुलाई को खंडवा की आरती चौहान से शादी हुई थी, लेकिन वारदात के तीन दिन पहले आरती चौहान मायके चली गई थी।
पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की और बयान लेने के लिए मानिक की पत्नी आरती को बयान देने के लिए बुलाने को कहा। जब मानिक के घरवालों ने आरती को फोन किया, तो उसने आने से मना कर दिया। फिर पुलिस की शक की सुई आरती की ओर घूम गई।
जांच पड़ताल में सामने आई ये जानकारी
पुलिस के मुताबिक, मानिक की हत्या उसकी नवविवाहित पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो नवविवाहिता आरती एक शख्स के साथ दिखी। फुटेज में दोनों शख्स और आरती मानिक के घर से निकलती दिख रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरती की कॉल डिटेल खंगाली, जहां से पुलिस को सुराग मिला कि वो किसी शख्स से फोन पर काफी देर तक बातें करती है।
इतनी जानकारी के बाद पुलिस ने आरती से पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज में उसके देखे जाने की बात कही गई तो उसने पूरा सच पुलिस को बता दिया। आरोपी नवविवाहिता ने बताया कि घटना वाली रात आरती अपने प्रेमी राजा वर्मा और उसके चचेरे भाई रंजीत के साथ भोपाल आई थी।
आरती के साथ अनजान शख्स को देखकर मानिक ने सवाल पूछा तो नवविवाहित ने कहा कि ये मेरा प्रेमी है और हम दोनों पिछले 10 साल से रिलेशन में हैं। इसकी जानकारी के बाद जब मानिक गुस्सा हुआ तो आरती ने अपने प्रेमी औऱ उसके चचेरे भाई की मदद से उसे पकड़ लिया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका गला भी रेत दिया।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines