Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अमृता राव की वर्ष 2006 में आई फिल्म विवाह जैसा सीन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में देखने को मिला है। यहां एक युवक ने अस्पताल में भर्ती अपनी मंगेतर को वरमाला पहनाई। मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान दोनों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। अस्पताल में शादी का वीडियो (Viral Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
16 फरवरी को होनी थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का है। यहां के अवस्थी चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में यह अनोखी शादी हुई है। बताया गया है कि उज्जैन के भेरूघाट निवासी सौदान सिंह के पुत्र राजेंद्र की शादी जुलवानिया गांव निवासी सुभाष की बेटी शिवानी के साथ तय हुई थी। दोनों की 16 फरवरी को शादी होनी थी।
13 फरवरी को हादसे में गंभीर घायल हुई दुल्हन
परिवार वालों ने बताया कि लड़का और लड़की के रिश्तेदार खंडवा जिले के भगवानपुरा के रहने वाले हैं, इसलिए दोनों परिवारों ने खंडवा में ही समारोह करने का फैसला किया था। इसी बीच 13 फरवरी को दुल्हन शिवानी एक हादसे का शिकार हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
शुक्रवार को शिवानी के हाथ और पैर का हुआ ऑपरेशन
परिजनों ने उसे पहले बड़वानी में भर्ती कराया, लेकिन वहां सही से इलाज नहीं होने के कारण परिवार वाले उसे खंडवा ले आए। यहां उसे अवस्थी चौराहा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने शादी के एक दिन पहले शुक्रवार को उसके हाथ और पैर का ऑपरेशन किया।
अस्पताल के वार्ड को सजाया, बिस्तर बना मंडप
परिवार वालों ने बताया कि शादी के मुहूर्त को टाला नहीं जा सकता था, क्योंकि कई लोग इसे अपशगुन मान रहे थे। इसलिए दूल्हा ने दुल्हन की सहमति से अस्पताल में ही शादी करने का फैसला किया। इस दौरान अस्पताल के जनरल वार्ड को सजाया गया। इतना ही नहीं शिवानी के बिस्तर को मंडप की तरह सजाया गया था।
दुल्हा बोला- इस समय शिवानी का साथ छोड़ता तो गलत होता
अस्पताल में पहुंचे पंडित ने शादी से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूल्हा राजेंद्र ने कहा कि इस वक्त शिवानी को उसके साथ की जरूरत है। अगर वह उसे इसी वक्त छोड़ देता तो गलत होता। उन्होंने कहा कि पूरी तरह ठीक होने के बाद शिवानी को घर ले जाया जाएगा।
ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
17 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines