---विज्ञापन---

कच्छ में शुरू हुई लव स्टोरी, 30 साल के गार्ड को दिल दे बैठी 51 की रोजी, शादी के लिए ब्राजील से पहुंची भारत

Brazilian Woman And Bhind Youth Love Story: ब्राजील की रहने वाली एक महिला शादी के लिए भारत पहुंची है। महिला 51 साल की है, जो 30 साल के एक सिक्योरिटी गार्ड से शादी करने आई है। पूरा मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh News: कहते हैं प्यार जात, मजहब और उम्र नहीं देखता। ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के भिंड जिले में। यहां के रहने वाले युवक से शादी करने के लिए एक महिला पहुंची है। 51 साल की ब्राजील की रहने वाली रोजीनाइड सिकेरा को 30 साल के सिक्योरिटी गार्ड पवन गोयल से प्यार हो गया था। अब दोनों ने शादी के लिए कलेक्टर ऑफिस में आवेदन दिया है। युवक महिला के बेटे की उम्र का है। दोनों की लव स्टोरी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

एक साल पहले भारत आई थीं रोजी

बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात लगभग एक साल पहले गुजरात के कच्छ जिले में हुई थी। रोजीनाइड तब टूरिस्ट के तौर पर भारत घूमने आई थी। पवन उस समय कच्छ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दोनों की मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चैटिंग होने लगी। जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिए ही किया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जिसके लिए अब रोजी भारत आ गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:घर के बाहर ब्रश कर रहा था ताइक्वांडो खिलाड़ी, पड़ोसी ने तलवार से काट डाली गर्दन; जानें वजह

पवन गोयल मूल रूप से भिंड के गांव नयापुरा के रहने वाले हैं। उनकी भाषा हिंदी है। वहीं, रोजी पुर्तगाली भाषा बोलती हैं। ऐसे में दोनों ने गूगल ट्रांसलेट की मदद से एक-दूसरे के विचारों को समझा। इसके बाद दोनों व्हाट्सऐप पर बात करने लगे। धीरे-धीरे पवन ब्राजीलियन भाषा सीख गए। इसके बाद ही दोनों ने शादी का फैसला लिया। बता दें कि रोजी 8 अक्टूबर को ही भारत आ गई थीं। फिलहाल वे पवन की फैमिली के साथ ही रह रही हैं। परिवार के साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रही हैं।

---विज्ञापन---

अभी नहीं मिली शादी की अनुमति

दोनों जल्द शादी करना चाहते हैं, लेकिन धर्म अलग-अलग होने की वजह से कलेक्टर कार्यालय में शादी के लिए अप्लाई किया है। जहां से अनुमति मिलने के बाद ही शादी कर पाएंगे। विशेष विवाह अधिकारी एलके पांडे के अनुसार उनको आवेदन मिला है। इस पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय और ब्राजीलियन दूतावास को भी जानकारी देंगे। वहां से आपत्ति नहीं आई तो मंजूरी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः  नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप! 20 लोग HIV पॉजिटिव, पत्नियां भी हुईं संक्रमित

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2024 04:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola