हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जबलपुर में 6 लोगों की जिंदगी बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार, दो बनाए ग्रीन कॉरिडोर

Jabalpur Organ Donation: जबलपुर में सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार ने मिसाल पेश करते हुए अंगदान की सहमति दी है. डोनर के दिल और लिवर को विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद के CIMS अस्पताल भेजा जा रहा है. अंगों को तेजी से अस्पताल और एयरपोर्ट पहुंचाने के लिए शहर में दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं. इस फैसले से छह गंभीर मरीजों को नई जिंदगी मिलने जा रही है.

विज्ञापन
अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने बताया कि हादसे के बाद मरीज की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. credit - : ANI / PTI

Jabalpur Organ Donation: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक परिवार ने गहरे दुख के बीच इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश की है. सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार ने उसके अंग दान करने का फैसला किया है. इस फैसले से कई गंभीर मरीजों को नई जिंदगी मिलने जा रही है. जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को एक युवक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. उसे बेहद नाजुक हालत में जबलपुर के बडेरिया मेट्रोप्राइम मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने तमाम जरूरी जांचें कीं, जिसके बाद पाया गया कि मरीज ‘ब्रेनस्टेम डेथ’ की स्थिति में पहुंच चुका है, जहां से जीवन की कोई उम्मीद नहीं बची थी.

परिवार ने इस मुश्किल वक्त में दिखाई हिम्मत

अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने बताया कि हादसे के बाद मरीज की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. तमाम जरूरी मेडिकल जांचों के बाद डॉक्टरों ने पाया कि मरीज ‘ब्रेनस्टेम डेथ’ (ब्रेन-डेड) की स्थिति में पहुंच चुका है, जहां से मरीज का दोबारा बचना मुमकिन नहीं था. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने परिवार के सदस्यों से बात की और उन्हें अंगदान का महत्व समझाया. दुख की इस घड़ी में भी परिजनों ने समझदारी दिखाई
अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. राजेश पटेल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने मरीज के परिजनों को स्थिति की जानकारी दी और उन्हें अंगदान का महत्व समझाया. परिवार ने इस मुश्किल वक्त में हिम्मत दिखाई और दूसरे लोगों का जीवन बचाने के लिए अंगदान की लिखित मंजूरी दे दी.

बनाए दो ‘ग्रीन कॉरिडोर

बडेरिया मेट्रोप्राइम अस्पताल के डायरेक्टर राजीव बडेरिया ने बताया कि मरीज के अंगों को बिना किसी रुकावट के समय पर पहुंचाने के लिए प्रशासन की मदद से दो ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाए जा रहे हैं. डोनर का दिल और लिवर अहमदाबाद के CIMS अस्पताल ले जाया जा रहा है. इसके लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम चार्टर्ड फ्लाइट से जबलपुर पहुंच रही है. यह पहला मौका है जब जबलपुर से दिल को एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद ले जाया जा रहा है.

विज्ञापन

दोनों किडनियां भी अलग-अलग अस्पताल जाएंगी

अंगों के वितरण की योजना के तहत, एक किडनी बडेरिया मेट्रोप्राइम अस्पताल में ट्रांसप्लांट की जाएगी, जबकि दूसरी किडनी जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को लगाई जाएगी. डॉक्टरों की टीम डोनर के दिल, फेफड़े और दोनों किडनी निकालकर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचा रही है, ताकि समय रहते कई लोगों की जान बचाई जा सके.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola