Morena House Blast: मध्यप्रदेश के मुरैना में रात करीब साढे़ 12 बजे एक मकान में ब्लास्ट से 4 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट शहर के टंच रोड़ स्थित राठौड़ कॉलोनी में मुंशी राठौड़ के घर में हुआ। ब्लास्ट से आसपास बने 4 और मकान ढह गए।
हादसे में मुंशी राठौड़ के घर में रहने वाले किराएदार जद मे आ गए इसमें वैजयंती कुशवाहा और उनकी 45 साल की बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई। धमाके के कारण मुंशी के पास में बना मकान भी ढह गया। जिसमें राकेश राठौड़ की पत्नी विद्या राठौड़ की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले वासुदेव राठौड़ की बहू पूजा राठौड़ की मौत हो गई। दोनों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं।
जेसीबी की मदद से रेस्क्यू
इस बीच प्रशासन और एसडीआरफ की टीम मौके पर जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों से विस्फोट हुआ है। पुलिस अभी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया अभी जांच कर रहे हैं, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः तूफान फेंगल मचाएगा तबाही, 75 किमी. की स्पीड से चलेंगी हवाएं; 8 राज्यों में बारिश,10 में कोहरे का अलर्ट
फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी मौेके पर मौजूद है और घटनास्थल से जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इसमें काफी समय लग रहा है। हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से हटाया।
ये भी पढ़ेंः तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines