Pragya Thakur: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या के बारे में बात करते हुए कहा है कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद अपने समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम से कम अपने घरों में सब्जी काटने वाले चाकुओं को तेज रखें, जानें कब इसकी जरूरत पड़ जाए।
ठाकुर ने कहा, “उनके (विशेष समुदाय) पास जिहाद की परंपरा है, अगर कुछ नहीं करते हैं तो लव जिहाद करते हैं। अगर वे प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्यार करते हैं, भगवान से प्यार करते हैं, एक संन्यासी अपने भगवान से प्यार करता है।”
और पढ़िए – PM मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले-शहादत के लिए उम्र मायने नहीं रखती
सांसद बोलीं- अपनी लड़कियों की रक्षा करो
रविवार को कर्नाटक के शिवमोग्गा में हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक सम्मेलन में भाजपा सांसद ने कहा, “संन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी उत्पीड़कों और पापियों को खत्म करो। अपनी लड़कियों की रक्षा करें, उन्हें सही मूल्य सिखाएं। शिवमोग्गा के हर्षा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से आत्मरक्षा के लिए घर में धारदार चाकुओं को रखने के लिए कहा।
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अपने घरों में हथियार रखो और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने के लिए चाकू को धारदार रखो, पता नहीं कब क्या स्थिति आ जाए…. आत्मरक्षा का अधिकार सबका है। अगर कोई हमारे घर में घुसपैठ करता है और हम पर हमला करता है, तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।
सांसद ने बच्चों के माता-पिता को भी दी ये सलाह
भाजपा सांसद ने मिशनरी संस्थानों में अपने बच्चों को शिक्षित करने के खिलाफ माता-पिता को सलाह देते हुए कहा, “ऐसा करने से आप अपने लिए वृद्धाश्रम के दरवाजे खोल देंगे।” उन्होंने कहा, “मिशनरी संस्थानों में शिक्षित होने से बच्चे आपके और आपकी संस्कृति के नहीं होंगे। वे वृद्धाश्रम की संस्कृति में बड़े होते हैं और स्वार्थी हो जाते हैं।”
उन्होंने कहा, “अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें, अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों के बारे में जान सकें।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines