राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को भी किया नमन

RAHUL GANDHI
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रीय राजधानी में उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सांसद शक्ति स्थल भी पहुंचे जहां उन्होंने इंदिरा गांधी, वीरभूमि पर पिता राजीव गांधी और विजय घाट पर लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया।

विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी गए। इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी समाधि सदाव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था, “अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

16 अगस्त को वाजपेयी ने ली थी अंतिम सांस

वाजपेयी ने 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक और फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

2014 में सत्ता में आने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न प्राप्तकर्ता को सम्मानित करने के लिए घोषणा की थी कि 25 दिसंबर को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ