हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'नदियां सूख गई हैं, शराब पिएं, तंबाकू चबाएं...', पानी के महत्व को समझाते हुए बोले भाजपा सांसद

विज्ञापन

BJP MP on Saving Water: भारतीय जनता पार्टी के नेता जनार्दन मिश्रा ने जल संरक्षण पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले जनार्दन मिश्रा तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में टायलेट की सफाई करते देखा गया था। बता दें कि जनार्दन मिश्रा रीवा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भाजपा नेता ने भू-जल के गिरते स्तर की गंभीरता पर विस्तार से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलस्तर हर साल गिर रहा है। इतना पानी इस्तेमाल किया जा रहा है, तो ऐसा होना तय है। इसे तभी बचाया जा सकता है जब पैसा खर्च किया जाए।

अभी पढ़ें – ‘गोवा, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP को फंड दिया’, चौथी चिट्ठी में ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा

विज्ञापन

भाजपा नेता रविवार को मध्य प्रदेश के रीवा में जल संरक्षण कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे कोई समस्या नहीं है। चाहे आप तंबाकू चबाएं, शराब पीएं या धूम्रपान करें या धार्मिक कार्यों में खर्च करें लेकिन जल संरक्षण के महत्व को समझें।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1589810187191595008

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – Guru Nanak Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने दी गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

इससे पहले सितंबर में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोकसभा सदस्य अपने निर्वाचन क्षेत्र में लड़कियों के स्कूल के शौचालय को अपने हाथों से साफ करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्लव्स भी नहीं पहना था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सबको स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। महात्मा गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola