सतना में BJP सांसद ने क्रेन ऑपरेटर को मारा चांटा, किस बात से इतना गुस्सा गए गणेश सिंह?
मध्य प्रदेश के सतना में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान एक विवाद हो गया. माल्यार्पण के बाद हाइड्रोलिक मशीन में झटका लगने पर बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया. यह घटना सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सामने आई. रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद सांसद गणेश सिंह दोपहर को अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे. उन्हें हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपर उठाया गया था.
Written By News24 हिंदी

.png)