KARAN MISHRA
BJP MLA Madhya Pradesh: जिला एवं सत्र न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने भिंड के भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ भिंड के देहात थाने में एक दलित व्यक्ति बाबूराम जामौर को अवैध रूप से रखकर मारपीट करने और उसका जातिगत अपमान करने का मुकदमा दर्ज है। इसमें गोहद के वर्तमान में कांग्रेस विधायक केशव देसाई सहित चार लोग आरोपी बनाए गए थे। इसमें रामलखन नाम के व्यक्ति की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।
ये है पूरा मामला
मामला 2015 का है भिंड में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का समय था। चुनाव में बाबूराम जामौर भी सदस्य के रूप में वार्ड छह जवासा से अपना नामांकन दाखिल कराने की होड़ में थे। इसी वार्ड से भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी मिथलेश कुशवाह अपना नामांकन दाखिल करने की कोशिश में थी। नामांकन की खुन्नस में भिंड विधायक नरेंद्र कुमार कुशवाह गोहद विधायक केशव देसाई और उनके समर्थकों ने बाबूराम जामौर को बीच बाजार से अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ जमकर मारपीट की गई और उनका जातिगत अपमान भी किया गया। इस मामले में भिंड देहात पुलिस ने भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह और गोहद के कांग्रेस विधायक केशव देसाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न अवैध निरोध में रखने और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: बिहार में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, कहां-कहां से पेश कर सकती है दावेदारी
विशेष न्यायालय ने जारी किया वारंट
यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में लंबे समय से चल रहा है। कोर्ट ने पहले भी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर गोहद के कांग्रेस विधायक केशव देसाई बुधवार को न्यायालय में पेश हुए लेकिन विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह दूसरी बार भी पेश नहीं हुए। दूसरी बार पेश न होने की वजह से उनके खिलाफ विशेष न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और उन्हें 8 जनवरी को उपस्थित होने को कहा गया है। इसके लिए भिंड और ग्वालियर के पुलिस अधिक्षकों को भी निर्देशित किया गया है। वहीं विधायक नरेंद्र कुशवाह की जमानत देने वाले के खिलाफ भी अलग से एक मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines