Madhya Pradesh News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री पर हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाया है। हाईकोर्ट ने एमपी के डीजीपी को मंत्री विजय शाह पर 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में गुरुवार सुबह सुनवाई होगी।
डीजीपी और महाधिवक्ता को दिए सख्त निर्देश
हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की बेंच ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि भाजपा नेता पर हर हाल में एफआईआर दर्ज की जाए। कोर्ट ने राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस नेता ने पुलिस से की शिकायत
कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस भाजपा मंत्री के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को कांग्रेस नेता जीतू पटवारी शिकायत लेकर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे। यहां एडीसीपी शालिनी दीक्षित ने उनसे बात की। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सभा में कर्नल का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। इस बयान को लेकर अब विजय शाह मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजय शाह एमपी में भाजपा के मजबूत नेता हैं और आठ बार से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines