कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। मामले में स्वत: संज्ञान लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया। FIR दर्ज हुई तो विजय शाह ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री शाह को फटकार भी लगाई और कहा कि मंत्री होकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई है। जस्टिस अतुल श्रीधरन, जस्टिस अनुराधा शुक्ला ने केस की सुनवाई की। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। पुलिस की FIR पर कोर्ट ने कहा कि FIR में कहीं मेंशन नहीं किया गया है कि मंत्री पर कार्रवाई क्या हो रही है? पैरा नंबर 12 पर हाई कोर्ट ने संदेह जताया और आरोपी मंत्री विजय शाह को लाभ पहुंचाने का अंदेशा जताया।
बता दें कि आज सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंत्री विजय शाह किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। हाइकोर्ट की सख्ती के बाद विजय शाह पर FIR दर्ज हुई थी। कल देर रात CM हाउस में हुई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी हितानंत शर्मा के बीच बैठक में विजय शाह के इस्तीफे पर मंथन हुआ था। इस बैठक के बाद ही विजय शाह के इस्तीफे की चर्चा सियासी गलियारों में है।
कर्नल सोफिया पर क्या बयान दिया था?
बता दें कि गत 13 मई को महू में मंत्री विजय शाह की जनसभा थी। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को आतंकियों की बहन कर दिया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक और कर्नल सोफिया के बारे में जो कुछ कहा, उससे वे विपक्षियों के निशाने पर आ गए थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनके बयान का लेकर भाजपा पर सवाल उठाए।
मामला बढ़ता देखकर मंत्री शाह ने माफी मांगी। वे अपने बयान से पलट गए और उन्होंने कहा कि मजाक में उनसे मुंह से निकला गया। कर्नल सोफिया उनकी सगी बहन जैसी हैं। उनका इरादा भावनाएं आहत करना नहीं थी। अगर फिर भी उनके बयान से किसी समुदाय और कर्नल सोफिया के दिल को ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।
कांग्रेस और आप ने उठाए थे सवाल
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया बयान निंदनीय है। भाजपा मंत्री को कर्नल सोफिया से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा मंत्री विजय शाह का इस्तीफा मांगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा से मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines