BJP Leader Prabhat Jha: एमपी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके बेटे अयत्न ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या उनके पैतृक गांव कोरियाही सीतामढ़ी में होगा।
प्रभात झा मूलतः बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा जिले के हरिहरपुरा गांव में हुआ। इसके बाद उनका परिवार एमपी के ग्वालियर में आ गया। प्रभात झा की प्रारंभिक शिक्षा भी ग्वालियर में ही हुई। ऐसे में एमपी बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है। शादी के बाद उन्होंने पत्रकारिता में हाथ आजमाया। वे लंबे समय तक पत्रकारिता में रहने के बाद राजनीति में आए। इतना ही नहीं वे बीजेपी के मुख पत्र कमल संदेश के संपादक और राज्यसभा के सांसद भी रहे। इसके अलावा 2010 से 2012 तक एमपी बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान-बिहार के नए BJP अध्यक्ष कौन? 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारियों की सूची भी देख लीजिए
29 जून को कराया गया था भर्ती
जानकारी के अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता को न्यूरोलाॅजी से जुड़ी समस्याओं के चलते 29 जून को भोपाल से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था। इस दौरान उनका हाल जानने के लिए सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। उनके निधन पर एमपी भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुख प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एमपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।
ये भी पढ़ेंः ‘न जाट ना दलित…’ BJP ने घांची समुदाय से आने वाले मदन राठौड़ को क्यों बनाया अध्यक्ष? समझें इसके सियासी मायने
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
16 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
17 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
17 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines