BJP leader Attacks On Rahul Gandhi’s Statement On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए एक बयान में पनौती शब्द के प्रयोग का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिह पवैया ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है, पवैया ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी को पनौती कहने को लेकर मैं तो इतना ही कहूंगा कि एक विदेशी मां की मानसिक अविकसित संतान ही इस तरह के बयान दे सकती है।
पनौती होती क्या है जानते हैं
राहुल गांधी पनौती बोलते हैं तो वह जानते हैं कि पनौती क्या होती है ? पनौती तो उसी दिन तय हो गई थी भारत के लिए जिस दिन राजीव गांधी का रिश्ता इटली में तय हुआ। इटली से जो पनौती राजीव गांधी लेकर आए, उसे आज तक देश को भुगतना पड़ रहा है। राहुल गांधी अहमदाबाद में मैच होने की आलोचना कर रहे हैं। अहमदाबाद प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य होने के कारण आप गुजरात से घृणा करने लगे यह कौन सा तर्क है।
यह भी पढ़े: बिहार में शराबबंदी का गजब खेल, एक बोतल दीजिए नहीं होगी जेल, थाने की वायरल हुई तस्वीर
भाजपा के वरिष्ठ नेता का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार
क्या कांग्रेस के लोग यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी के इसी पारिवारिक और आत्मीयता और हौसला अफजाई के कारण हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में कामयाब हो सके। जब वैज्ञानिक असफल हुए तो प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी थी और पीठ थपथपाई तो उसका नतीजा हमने चन्द्रयान-3 में देख लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार के पहले देश में कितने गोल्ड मेडल खिलाड़ी लेकर आ रहे थे ? लेकिन खिलाड़ियों को जाते समय टेलीफोन करना जीतने के बाद में मैच खेलने के बाद भारत में अपने घर बुलाकर प्रधानमंत्री जी ने परिवार की तरह उनको स्नेह व दुलार देकर हौसला अफजाई किया,जिससे गोल्ड मेडल की झड़ी लग गयी।
यह भी पढ़े: मांगने गए थे सेना में नौकरी और मिली मौत, पढ़ें 37 जिंदगियां लीलने वाले भर्ती अभियान की पूरी कहानी
ऐसा लगता है कि यह कोई स्क्रिप्ट राइटर है जो राहुल गांधी को इस तरह लिखकर दे रहा है। भारत की जनता अपने प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग करने वाले को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह का बयान देकर एक व्यक्ति नहीं पूरे भारत की जनता का अपमान किया है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
4 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
6 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines