PM Modi Visit Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी पीएम मोदी के दौरे को भव्य बनाने में जुट गई है। खास बात यह है कि पीएम के दौरे की तैयारियों की जिम्मेदारी बीजेपी आलाकमान ने अपने हाथों में ले ली है। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे।
पांच राज्यों के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 27 जून की सभा में पांच राज्यों के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। जिसके बाद पांच चुनावी राज्यो में मोदी के ट्रेंड कार्यकर्ता तैनात होंगे। पीएम मोदी के आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। जहां वह मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की मजबूती के लिए टिप्स देंगे। ये सभी कार्यकर्ता 26-28 तारीख के बीच भोपाल में रहेंगे। प्रशिक्षण और पीएम से जीत के मंत्र मिलने के बाद ये सभी भोपाल से ही चयनित राज्य के लिए भेजे जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 3 हजार कार्यकर्ता चिन्हित किए गए हैं। जो अलग-अलग इलाके में अगले 10-10 दिन रहेंगे। कुल 45 हजार मंडल तक कार्यकर्ता पहुचेंगे
बीएल संतोष भी आएंगे भोपाल
पीएम मोदी के दौरे की जिम्मेदारियां अब केंद्रीय नेतृत्व ने अपने हाथों में ले ली हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष कल राजधानी भोपाल का दौरा करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ भी आएंगे। जहां दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 तारीख को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह प्रदेश कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
सीएम शिवराज भी एक्टिव
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अब एक्टिव हो गए हैं। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे के साथ ही बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines