हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

FIR के बाद मंत्री विजय शाह ने मांगी माफी, बोले- बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं

Madhya Pradesh News: एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर फंस गए। हाईकोर्ट द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद विजय शाह ने फिर माफी मांगी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांगी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित बयान देकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं। मंत्री ने बुधवार रात अपने एक्स हैंडल के जरिए एक बार फिर कर्नल सोफिया कुरैशी और देश से माफी मांगी है। वहीं बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज होने पर मंत्री ने माफी मांगी है। वहीं मंत्री विजय शाह पर के खिलाफ इंदौर के महू के मानपुर थाने में  BNS धारा 152,196 (1)(b) ओर 197( 1)(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल से न केवल शर्मिंदा हूं, दुखी हूं

एक्स पर शेयर की वीडियो में मंत्री बोलते हैं मैं विजय शाह, हाल ही में मेरे दिए गए बयान से, जो हर समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिंदा हूं, दुखी हूं, बल्कि माफ़ी चाहता हूं। हमारे देश की बहन सोफिया कुरैशी जी ने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर, उन्होंने काम किया है। बहन सोफिया और देश की सम्माननीय सेना का हमेशा सम्मान करता हूं, और आज हाथ जोड़ कर सबसे मैं दिल से माफी चाहता हूं।

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाहर ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सभा में कर्नल का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। इस बयान को लेकर अब विजय शाह मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजय शाह एमपी में भाजपा के मजबूत नेता हैं और आठ बार से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola