भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के तीन दोस्तों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से 1 करोड़ के वाहन जब्त किए हैं।
आरोपियों ने बनाई थी फर्जी कंपनी
पुलिस ने एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो लोगों की गाड़ियों को किराए पर लेते थे। उसके बाद उन्हें या तो गिरवी रख देते या फिर किसी और शहर में ले जाकर बेंच देते थे। इसके बाद ये आरोपी पैसा लेकर फरार हो जाते थे। दरअसल, भोपाल शहर में तीन साथियों ने मिलकर इस फर्जी काम को अंजाम देने के लिए इनोवेटिव सेल्फ ड्राइव रेंटल कोर्स एंड ट्रैवल नाम से अपनी एक कंपनी बनाई थी। इसके बाद ये लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए सोशल मीडिया में एड देते थे। आरोपियों ने शहर के बाहर भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा का बड़ा बयान; कहा-अपराधी नहीं हैं नेताओं के बेटे
सोशल मीडिया में विज्ञापन देकर फंसाते थे
सोशल मीडिया में विज्ञापन देखकर लोग इनके झांसे में फंस जाते थे, और अपनी कार किराए पर लगाने के लिए इनके ऑफिस पहुंचते थे। इसके बाद आरोपी इनकी कार को किराए पर लगाने के लिए फर्जी कांट्रैक्ट तैयार करते थे। इसके बाद गाड़ियों के जाली पेपर तैयार कर या तो बेंच देते थे या फिर गिरवी रख देते थे।
ऐसे हुआ खुलासा
एक पीड़ित ने आरोपी मोनिस नायर को अपनी तीन गाड़ियां किराए पर दी थी। जिसका वह न तो किराया दे रहा था और न ही गाड़ियां वापस कर रहा था। इससे संबंधित पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह की और भी शिकायतें मिसरौद पुलिस थाना में पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोनिस के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान प्रदेश के अलग-अलग शहरों से इनके कब्जे में जब्त कारों को बरामद किया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines