MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घड़ी डिटर्जेंट के नाम पर नकली डिटर्जेंट बेचने वालों का भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी हुबहू घड़ी डिटर्जेंट की पैकेजिंग कर नकली डिटर्जेंट बेच रहे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
ऑटो में मिला नकली डिटर्जेंट
दरअसल, भोपाल के निशातपुरा थाने में घड़ी डिटर्जेंट कंपनी के द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने छानबीन की और एक व्यक्ति को ऑटो में नकली डिटर्जेंट के साथ पकड़ा, जब इसे खोलकर देखा गया तो उसमें घड़ी डिटर्जेंट लिखा पाया गया पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में बारीकि से छानबीन शुरू कर दी।
निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में कंपनी के लोगों की तरफ से की गई शिकायत के आधार पर भोपाल से सटे मंडीदीप में एक फैक्ट्री पर छापा मारा जहां पर बड़ी मात्रा में घड़ी डिटर्जेंट लिखे हुए पैकेजिंग की हुई सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, वहीं एफआईआर भी दर्ज की गई है, पुलिस इस गिरोह से जुड़े बाकी कनेक्शन भी तलाश करने की कोशिश कर रही है।
फैक्ट्री खोल रखी थी
इस मामले में निशातपुरा असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रिचा जैन का कहना है। घड़ी डिटर्जेंट की तरफ से 2 लोग यहां पर शिकायत करने आए थे, जिसमें घड़ी डिटर्जेंट की पैकेजिंग को इस्तेमाल करके कुछ लोग इसको बेच रहे हैं। जिस पर हम ने रंगे हाथों पकड़ा है आज, एक ऑटो को पकड़ा है जिसमें 19 डिब्बे मिले घड़ी डिटर्जेंट के जिसमें नकली पैकेजिंग बना कर घड़ी डिटर्जेंट के नाम से बेचा जा रहा था।
अभी हमने एक इंसान को पकड़ा है उनका कहना है कि मंडीदीप में एक छोटी सी फैक्ट्री खोली है, जिसमें पैकेजिंग करना और नकली घड़ी डिजाइन के नाम पर तैयार करना किया जाता है इस मामले में FIR की जा रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
50 mins agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 hr agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines