भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः मणिपुर में महिलाओं के साथ यौन हिंसा के खिलाफ भोपाल में मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग से जुड़ी छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी हैं। छात्राओं ने इसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि अकर्मण्य मुख्यमंत्री को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। महिलाओं की आबरू बचा पाने में असमर्थ सीएम के लिए यही सबसे बहुमूल्य भेंट होगी खुद चूड़ियां पहनकर बैठ जाएं। एनएसयूआई मेडिकल विंग ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम हाउस के एड्रेस पर ये तोहफा भेजा है।
मानव इतिहास का सबसे बड़ा बर्बर व्यवहार
एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार ने कहा कि छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी हैं। ऐसे अकर्मण्य सीएम के लिए इससे उपयुक्त भेंट कुछ नहीं हो सकता। सीएम चूड़ी पहनकर शायद समझ पाएं कि उनके राज्य में महिलाओं को कितना दुख और कष्ट झेलना पड़ रहा है। मानव सभ्यता के इतिहास में महिलाओं के साथ इससे बर्बर व्यवहार नहीं हुआ होगा जो मणिपुर में हो रहा है।
कुर्सी है कोई जनाजा तो नहीं
परमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में प्रधानमंत्री की बेशर्म चुप्पी हम सभी को शर्मिंदा और परेशान करती है। हमें पीएम से कोई उम्मीद भी नहीं हैए पूरी दुनिया में आज भारत की सिर शर्म से झुका है। इसके लिए साफ तौर पर महिला विरोधी भाजपा की मानसिकता जिम्मेदार है। मणिपुर सीएम बड़ी बेशर्मी से कह रहे हैं कि ऐसे सैंकड़ों केस सामने आए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि संभल नहीं रहा तो उतर क्यों नहीं जातेए कुर्सी है कोई जनाजा तो नहीं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
16 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines