Bhopal News: कई लोग कुछ भी खरीदने से पहले कई दुकानों पर वो सामान देखते हैं। कई ये आदतन करते हैं तो कई की पसंद थोड़ी अलग होती है जिसकी वजह से वह आसानी से कुछ खरीद नहीं पाते हैं। ग्राहक दुकान पर आते हैं और सामान देखते हैं, कई बार वह बिना कुछ लिए ही चले जाते हैं। दुकानदार इस तरह के ग्राहकों को पूरा दिन संभालता है। लेकिन एक समय ऐसा आता है जब वह चिढ़कर या परेशान होकर ग्राहक से कुछ कह देता है। ऐसा ही मामला भोपाल से सामने आया है जहां पर एक शख्स अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने पहुंचा, वहां पर उससे दुकानदार ने सिर्फ इतना बोल दिया कि अंकल जी कितने रुपये तक की साड़ी दिखानी है? यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: Watch: पुलिसकर्मी को पीटा फिर कान पकड़कर मांगी माफी, सामने आई वीडियो
अंकल कहने पर भड़का ग्राहक
जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक साड़ी की दुकान में आता दिख रहा है। इस दौरान उसकी दुकानदार से बहस हो जाती है। पत्नी बीच बचाव करती है, इसके बाद वह लोग दुकान से चले जाते हैं। कुछ देर बाद वही ग्राहक अपने दोस्तों के साथ फिर से दुकान में आता है। इस बार उनके हाथ में लाठी होती हैं। ये सारा विवाद अंकल कहने पर हुआ है। दरअसल, दुकानदार ने ग्राहक से कहा था कि ‘अंकल’ कितने तक की साड़ी दिखानी है? ये सुनकर ग्राहक भड़क गया।
इस हमले की शिकायत दुकानदार ने मिसरोद पुलिस में दर्ज कराई है। हालांकि आरोपी ग्राहक अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। दुकानदार ने इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग शेयर की है। जिसमें साफ तौर पर मारपीट होते हुए दिख रही है।
ये भी पढ़ें: पति से हुई लड़ाई तो चलती ट्रेन से कूद गई महिला, यात्रियों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
20 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines