भोपाल: मध्य प्रदेश स्थित राजा भोज की नगरी और प्रदेश के राजधानी क्षेत्र भोपाल में आमजन की रोजमर्रा की भागदौड़ को आसान बनाने वाली मेट्रो ट्रेन को रफ्तार दिए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोमवार को ऑरेंज रंग के मेट्रो के तीन कोच को लाकर सुभाष नगर डिपो में पटरी पर लाकर उतार दिया गया है। अब इंतजार उस पल का है, जब प्रदेश के विकास को गति देने में लगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन्हें हरी झंडी दिखाने के लिए वक्त निकाल पाएंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो ट्रेन के कोच 31 अगस्त को ही पहुंच गए थे और यहां सेफ्टी ट्रायल भी हो चुका है। अब बारी राजधानी भोपाल के सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रायल की है। इसके लिए सोमवार को गुजरात के वड़ोदरा से 100 से अधिक पहियों वाले ट्रॉलों में लोड करके ओरेंज कलर के तीन कोच सुभाष नगर स्थित डिपो में लाए गए। यहां पहुंचने पर डायरेक्टर शोभित टंडन ने कोच की पूजा की और इसके बाद बड़ी क्रेन की मदद से इन्हें ट्रैक पर स्थापित कर दिया गया है।
यहां तीनों कोच को आपस में जोड़कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से समय मिलने के बाद करीब दो किलोमीटर की रफ्तार से सेफ्टी ट्रायल रन किया जाएगा। सबकुछ ठीक होने पर इन्हें ट्रैक पर चढ़ाकर भी धीमी रफ्तार पर चलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक लगभग छह महीने चलने वाले इस ट्रायल में मेट्रो को सिग्नल, टाइमिंग और स्पीड के साथ चलाया जाएगा। भोपाल में सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बाद ट्रायल रन होगा। इसके बाद रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की तरफ से अनुमति मिलने पर जून 2024 तक जनता मेट्रो की सवारी कर सकेगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines