शब्बीर अहमद, भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल लव जिहाद मामले में पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि लव जिहाद मामले के आरोपियों ने भोपाल के आसपास भी अपने जाल का दायरा फैला रखा था। आरोपियों ने भोपाल के आसपास इलाकों में भी ठिकाना बना रखा था, जहां रहकर वे इलाकों की हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे और फिर उनका शोषण किया करते थे। इस मामले में पुलिस उन मकान मालिकों से पूछताछ करने वाली है, जिनके मकान में आरोपियों ने अपना ठिकाना बना रखा था।
कहां तक लव जिहाद का जाल?
भोपाल लव जिहाद के मामले के ताजा अपडेट के अनुसार, आरोपियों ने भोपाल ही नहीं, उसके आसपास के भी इलाकों में अपना जाल फैला रखा था। इन आरोपियों ने भोपाल के साथ-साथ इसके आसपास के इलाकों में भी किराए पर घर लेकर अपना ठिकाना बना रखा था। ये आरोपी भोपाल वाले पैटर्न से ही हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे और उनका शोषण किया करते थे। फिलहाल, पुलिस की तरफ से आरोपियों के इन ठिकानों का पता लगाया जा रहा है।
क्यों भोपाल आई NWC की टीम?
इसके बाद पुलिस की तरफ से उन सभी मकान मालिकों से पूछताछ की जाएगी, जहां-जहां आरोपी किराए पर घर लेकर रह रहे थे। मकान मालिकों से पूछताछ के दौरान पुलिस जरूरी सबूत जुटाएगी। अब इस मामले की जांच में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम जुट गई है। आज से आयोग की टीम मामले में जांच शुरू करेगी। इसके लिए NWC की एक टीम भोपाल भी पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: इस राज्य में नई ट्रांसफर नीति जारी, 60000 से अधिक कर्मचारियों का होगा तबादला
पुलिस ने नाकाम किए आरोपी के इरादे
हाल ही में खबर आई थी कि इस मामले के मुख्य आरोपी फरहान ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की थी। दरअसल, पुलिस मास्टरमाइंड फरहान को दूसरे आरोपी के ठिकाने पर लेकर जा रही थी। उसी दौरान फरहान ने पुलिस वालों से बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसके इस मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे फरहान के पैर में गोली मारकर उसे फिर से पकड़ लिया।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines