हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जबरदस्ती पहनाते बुर्का, डांस से बढ़ाईं नजदीकियां...भोपाल लव जिहाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

भोपाल लव जिहाद मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। राज्य में ये आरोपी हिंदू युवतियों को अपना निशाना बनाते थे और उनका रेप करते थे।

विज्ञापन

शिखिल ब्यौहार, भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल लव जिहाद मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले को लेकर पूरे राज्य का माहौल काफी संवेदनशील हो गया है। अपडेट के अनुसार, इंदौर में भी प्राइवेट कॉलेज की एक छात्रा के साथ रेप हुआ है। ये आरोपी हिंदू युवतियों को टारगेट कर उनका रेप करते थे। इसी कड़ी में आरोपी फरहान ने भी एक साथ 3 लड़कियों का रेप किया था। इतना ही नहीं, आरोपी जबरदस्ती युवतियों को बुर्का पहनाते थे। इस मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस इंदौर समेत कोलकाता और बिहार के लिए भी रवाना हुई है।

डांस के जरिए बढ़ाता था नजदीकियां

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि भोपाल में तीन लड़कियों के साथ रेप करने वाला आरोपी फरहान पहले लड़कियों से दोस्ती करता था। इसके बाद डांस सिखाने के बहाने हिंदू युवतियों के साथ दोस्ती को गहरा करता था। फिर धीरे-धीरे डांस के जरिए उनसे नजदीकियां बढ़ाकर संबंध बनाता था। इसके अलावा, आरोपी बाहर से आने वाली लड़कियों को भी अपना निशाना बनाता था। उन्हें हाई प्रोफाइल हुक्का एम लाउंज और पब ले जाता था, जहां वह अपने गंदे मनसूबों को अंजाम देता था।

विज्ञापन

बनाया रेप का वीडियो

ऐसे ही एक आरोपी ने बैतूल में भी युवती के साथ दोस्ती की। फिर उसे अपने साथ पब ले गया। यहां उसने लड़की के कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया, जिससे लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने लड़की का अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया। इतना ही नहीं, आरोपी रेप का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर अपने कई रूम पर बुलाया और रेप किया।

यह भी पढ़ें: गुजरात के 9 जिलों में पारा 40°C के पार; 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, IMD ने दिया ताजा अपडेट

विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच

पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक के लिए भेज दिया है। ये सभी आरोपी ने गिरोह बनाकर लड़कियों के साथ रेप करते थे। पुलिस संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola