भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ICICI बैंककर्मी के अपहरण की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस किडनैपिंग का मास्टरमाइंड अपहृत बैंककर्मी राहुल राय का मामा ही निकला। आरोपी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर पैसों के लिए साजिश रची थी। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को पीड़ित को होश आने पर पुलिस ने बयान दर्ज कर इस वारदात का खुलासा कर दिया। अपहरण की साजिश का मास्टरमाइंड बैंक कर्मी राहुल राय का मामा निकला।
इस तरह रची साजिश
बता दें कि आरोपी अनुपम दास ने अपने दो साथी हंसराज और आदित्य के साथ अपहरण की साजिश रची थी। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह उजागर हुआ मामला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुपम दास ने अपने साथी हंसराज और आदित्य की मदद से इस अपहरण की साजिश रची थी। राहुल को वे धोखे से जंगल ले गए और उसके ही मोबाइल से फोन कर फिरौती मांगी। लेकिन जब उन्हें समय पर पैसे नहीं मिले तब राहुल की जमकर पिटाई की। साथ ही उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए थे।
पुलिस को राहुल रातीबड़ के जंगल में मिला, जहां उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वहीं शनिवार को जब उसे होश आया तब उसने पूरी आप बीती पुलिस को सुनाई।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
16 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
20 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
20 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines