हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

हिंदू संगठन बच्चों को पढ़ाएंगे लव जिहाद से बचने का पाठ, भोपाल के मंदिरों से शुरुआत

एमपी के भोपाल के मंदिरों में एक नई पाठशाला हिंदू संगठनों ने शुरू की है, जहां लव जिहाद से बचने के लिए हिंदू बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन
bhopal news

मध्य प्रदेश के भोपाल के मंदिरों में एक नई पाठशाला हिंदू संगठनों ने शुरू की है, जहां हिंदू बच्चों को लव जिहाद और लैंड जिहाद से बचाव के लिए पाठ पढ़ाया जा रहा है। हिंदू संगठनों द्वारा ये पाठशाला मंदिरों में लगाई जा रही है। सनातन धर्म को मजबूती देने के मकसद से मठ-मंदिरों से संदेश दिए जा रहे हैं। मंदिरों के अंदर लव जिहाद से बचने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। मंदिरों में हिंदू संगठनों द्वारा लगने वाली पाठशाला बच्चों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी दे रही है।

कब लगती है पाठशाला?

मंदिर में एकादशी के दिन पाठशाला लगती है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ कई लोग शामिल होते हैं। इस पाठशाला के जरिए लव जिहाद से बचने के साथ ही सनातन से जुड़ने के साथ-साथ  लैंड जिहाद को रोकने का अभियान भी चलाया जा रहा है।

हिंदू संगठन युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और सामाजिक दायित्व की छोटी-छोटी बातें समझा रहे हैं। हिंदू बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए एजुकेशन दी जा रही है। मंदिरों की इस स्पेशल पाठशाला को संस्कृति बचाओ मंच समिति संचालित कर रही है। इनका मकसद है कि हिंदू समाज और सनातनियों के बीच जागरूकता फैलाना ताकि सनातन के पाठ से लव जिहाद खत्म किया जा सके।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में 35 महिला पंडितों ने कराया 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह; समारोह में शामिल हुए 8 बड़े संत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें