Bhopal Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार मोदी सरकार, हर हर मोदी, घर घर मोदी और अबकी बार 400 पार जैसे अनगिनत नारे दिए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के लिए ये नारे लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। मगर भोपाल की एक मस्जिद से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मस्जिद में बैठे मुस्लिम समुदाए के लोग प्रधानमंत्री मोदी के लिए नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं।
हर हर मोदी के नारे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो भोपाल के अलीगंज में स्थित हैदरी मस्जिद का है। जहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोहरा समाज के लोग हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगा रहे हैं। इसी के साथ वीडियो में मोदी है तो मुमकिन है और अबकी बार मोदी सरकार के नारे भी सुने जा सकते हैं।
भाजपा प्रत्याशी का हुआ स्वागत
मस्जिद में हुई इस नारेबाजी के दौरान भोपाल से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा भी मौजूद थे। बोहरा समाज के लोगों ने आलोक शर्मा का स्वागत किया। साथ ही सभी ने मिलकर पीएम मोदी और आलोक शर्मा के पोस्टर भी लहराए। इस दौरान हैदरी मस्जिद में बोहरा समाज के जनाब जौहर अली साहब, शेख मुर्तजा साहब, हुनेद भाई सहित कई लोग मौजूद रहे।
कब होंगे भोपाल में मतदान
मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर पहले चार चरण में मतदान करवाए जाएंगे। वहीं भोपाल में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। बता दें कि एमपी की राजधानी भोपाल में भाजपा ने आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से अरुण श्रीवास्तव चुनावी मैदान में हैं। भोपाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ कहा जाता है। 1989 से ही यहां बीजेपी की सरकार रही है। भोपाल में कांग्रेस आखिरी बार 1984 में जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 के आम चुनाव में बीजेपी फिर से जीत हासिल करती है या फिर कांग्रेस यहां से वापसी करने में कामयाब साबित होती है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
20 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines