मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घर के अंदर दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. कुछ देर बाद परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह घटना छोला थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके की है. यहां घर के अंदर दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. अधिकारियों के मुताबिक, सभी के गले कटे हुए थे. वहीं, परिवार के मुखिया का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां में रेलवे ट्रैक पर मिला.
पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि परिवार के मुखिया ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की. इसके बाद उसने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मृतकों की पहचान नरेंद्र साहू (35), उनकी मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में की है. नरेंद्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि बाकी चारों के शव घर के अंदर मिले.
पुलिस उपायुक्त (जोन-4) आदर्श कांत शुक्ला ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि साहू परिवार के रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी थी. उन्होंने बताया था कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई. पुलिस को घर में दो महिलाओं और दो बच्चों के शव मिले. अधिकारियों के अनुसार, ऐसा लग रहा था कि सभी का गला काटा गया है. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सूखी सेवनिया इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है. जांच में उसकी पहचान नरेंद्र साहू के रूप में हुई.
डीसीपी आदर्श कांत शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है. बिना सबूत के किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा. घटनाओं के क्रम और रिश्तेदारों से हुई बातचीत के आधार पर आशंका है कि नरेंद्र ने चारों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई बातें साफ हो सकती हैं. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या और खुदकुशी के पीछे क्या वजह थी. वहीं, पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि नरेंद्र साहू कर्ज से परेशान था. बताया जा रहा है कि उसने करीब एक साल पहले खेजड़ी इलाके में अपना मकान बेच दिया था. इसके बाद से वह किराये के मकान में रह रहा था. हालांकि, पुलिस ने अभी इस वजह की पुष्टि नहीं की है.
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
4 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
7 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines