हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP के लोगों को पसंद आ रही 'वंदे भारत' की सवारी, 2 महीनों में शत-प्रतिशत टिकट हुए बुक

विज्ञापन
bhopal delhi vande bharat train

MP News: मध्य प्रदेश में भोपाल से दिल्ली के बीच ‘वंदे भारत’ ट्रेन चलाई जा रही है। खास बात यह है कि वंदे भारत का सफर एमपी के लोगों को खूब भा रहा है। जब से ट्रेन की शुरुआत हुई है। तब से लेकर अब तक आंकड़ों में मध्य प्रदेश में वंदे भारत दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है।

दो महीनों में सौ फीसदी टिकट बुक

दरअसल, भारतीय रेलवे ने तीन अप्रैल से लेकर 10 जून तक जो आंकड़े जारी किए हैं। इन दो महीने के रिकॉर्ड में भोपाल से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में सौ फीसदी सीट टिकट बुकिंग का रिजल्ट आया है। रेलवे ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन से भोपाल की रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक 69,417 यात्रियों ने सफर किया है।

भोपाल रेल मंडल को हुआ अच्छा फायदा

वंदे भारत ट्रेन की वजह से भोपाल रेल मंडल को पिछले दो महीनों में अच्छा फायदा हुआ है। भोपाल रेल मंडल को इससे 8 करोड़ 23 लाख रुपया का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिससे माना जा रहा है कि फिलहाल भोपाल से दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। क्योंकि ट्रेन कम समय में जल्द से जल्द यात्रियों को प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली ले जाती है। हालांकि ट्रेन अभी सप्ताह में शनिवार को छोड़कर सभी छह दिन चल रही है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि अकेले अप्रैल में मात्र 24 दिनों में 24,433 लोगों ने इस ट्रेन से सफर किया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच है। इसमें एक्जिक्यूटिव से लेकर प्रीमियम तक मौजूद है। इसी तरह ट्रेन में वंदे भारत ऑन बोर्ड वाई फाई GPS बायो वैक्यूम शौचालय LED लाइटिंग व्यक्तिगत टच आधारित लैम्प जैसी कई सुविधाओं से लैस है।

दो ट्रेनों की और मिलेगी सौगात

वंदे भारत ट्रेन मध्य प्रदेश के यात्रियों को पसंद तो आ ही रही है। खास बात यह भी है कि प्रदेश के लोगों को जल्द ही दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल से इंदौर और भोपाल से जलबपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ भी करने वाले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola