हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhopal: सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, 4 प्रतिशत बढ़ाया सरकारी कर्मचारियों का डीए, जुलाई से मिलेगा

विज्ञापन

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने भैरूंदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अन्तर्गत आयोजित सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की। इसके लिए एक दो दिन में वित्त विभाग ऑर्डर जारी कर देगा। अभी कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसका भुगतान जुलाई में मिलने वाले वेतन में होगा। डीए की वृद्धि से कर्मचारियों को न्यूनतम 800 और अफसरों को 6000 रुपए तक का फायदा होगा। महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से हर महीने 160 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

उन्होंने कहा कि इससे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 4 प्रतिशत डीए का जो अन्तर है, वह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की भी अपेक्षाए है, उनकी समस्यों के समाधान के लिए शीघ्र ही रोजगार सहायकों की पंचायत बुलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पहले ही मानदेय बढ़ाया है तथा उनके के लिए इक्रिमेन्ट की घोषणा की है, जो उन्हें हर साल मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola