Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं की ऊर्जा और विचार मध्यप्रदेश को नई दृष्टि और प्रगति के अवसर प्रदान करेंगे। युवा चिंतन-मनन कर विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं के देखते हुए कार्य-योजना विकसित करें। उसके क्रियान्वयन में सरकार और समाज के सहभागी बनें। राज्य शासन प्रदेश हित में युवाओं के कल्याण और उनकी ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में युवा सलाहकार परिषद की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे।
युवाओं के फीडबैक से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवा, शासकीय कार्यक्रमों और योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सलाह दें और उसके क्रियान्वयन से भी जुड़ें। युवाओं के कल्याण और प्रोत्साहन के लिए प्रदेश में संचालित योजनाओं की कमियों को चिन्हित कर उनके संबंध में फीडबैक देना आवश्यक है। इससे योजना क्रियान्वयन की कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।
युवाओं से सार्थक संवाद आवश्यक
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेशवासियों में प्रदेश के प्रति श्रद्धा-भाव होना जरूरी है। युवाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए उनसे निरंतर सार्थक संवाद आवश्यक है। प्रदेश के बाहर रह रहे युवाओं और विदेश में बसे युवाओं से भी संवाद की व्यवस्था विकसित की जाए। युवाओं को प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया जाए। प्रदेश के बदलते सामाजिक, आर्थिक परिवेश और भविष्य की कार्य-योजना संबंधी विचार-विमर्श में भी युवाओं को शामिल किया जाए।
नवाचारों के लिए पुरस्कृत होंगे युवा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जन्में स्वाधीनता संग्राम के युवा अग्रदूत, चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर 23 जुलाई को युवाओं के लिए प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। संभाग स्तरीय यूथ कॉन्क्लेव, युवा प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रदेश के युवाओं को मार्गदर्शन देने और प्रेरित करने की गतिविधियों से जोड़ने, युवाओं को शिक्षा, उद्योग, कला, पर्यावरण आदि क्षेत्र में नवाचार के लिए पुरस्कृत करने जैसी गतिविधियां होंगी। प्रदेश के लिए यूथ एंथम विकसित किया जाएगा और युवाओं से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित यूथ कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें
2 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
16 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
19 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines