---विज्ञापन---

भोपाल लव जिहाद मामले पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, किस पर चला बुलडोजर?

भोपाल के 'क्लब 90' रेस्टोरेंट से रेप मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है और रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया है। यह रेस्टोरेंट लीज पर लेकर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मास्टरमाइंड फरहान एनकाउंटर में घायल हो गया है।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यह मामला छात्रों के साथ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि छात्रों को बहला-फुसलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते थे, उनका वीडियो रिकॉर्ड किया जाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके दूसरी लड़कियों को भी आरोपियों के सामने पेश करने के लिए मजबूर किया जाता था।

अब इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लव जिहाद से जुड़े इन आरोपियों का अड्डा “क्लब 90” नामक एक रेस्टोरेंट था। आज दोपहर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम जांच के लिए क्लब 90 रेस्टोरेंट पहुंची थी। इसे पहले सील किया गया और फिर प्रशासन ने इस रेस्टोरेंट के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया।

---विज्ञापन---

सामने आ चुकी हैं 6 छात्राएं

जानकारी के अनुसार, यह रेस्टोरेंट लीज पर लेकर संचालित किया जा रहा था। अब तक इस मामले में 6 छात्राएं सामने आ चुकी हैं और उन्होंने केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें फरहान, साहिल साद, अली और नबील शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अबरार अभी भी फरार है। इस मामले के मास्टरमाइंड फरहान को पुलिस ने शुक्रवार रात एनकाउंटर में घायल कर दिया था।

---विज्ञापन---

‘क्लब 90’ में बनाए गए प्राइवेट केबिन

बताया जा रहा है कि ‘क्लब 90’ वही स्थान है, जहाँ आरोपी लड़कियों को फँसाकर ले जाते थे और फिर उनका शारीरिक शोषण करते थे। ‘क्लब 90’ में प्राइवेट केबिन बनाए गए थे, जहां यह घटनाएं होती थीं और फिर वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। अब इसी क्लब 90 के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बंदूक की नोक पर पत्नी को किडनैप कर बड़े भाई-पिता से कराया रेप, जबलपुर का केस

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व भोपाल (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक करेंगे। इसमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा), पुलिस अधीक्षक (राज्य साइबर सेल) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

First published on: May 05, 2025 09:26 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola