Bhopal: राजधानी भोपाल में बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने निर्णय लेते हुए सरकारी कर्मचारियाें के तबादलों पर लगे बैन को हटा दिया है। अब जिले के अंदर 15 से 30 जून तक तबादले किए जा सकेंगे। इसके अलावा 25 लाख रुपए तक के काम ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नहीं बल्कि ग्राम पंचायतें करेंगी।
कैबिनेट मीटिंग में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस साल अपने स्कूल में कक्षा 12वीं की परीक्षा में टाॅप करने वाले 9000 छात्र-छात्राओं को सरकार स्कूटी देगी। बच्चों को ई-स्कूटी और ईंधन वाली स्कूटी चुनने की स्वतंत्रता होगी। इस योजना में पहले 135 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीएम बोले- हम गारंटी नहीं सीधे लाभ दे रहे हैं
इससे पहले सीएम ने कहा कि फसल बीमा योजना के 2,900 करोड़ रुपए 49 लाख किसानों के बैंक खातों में गए हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के पैसे भी 70 लाख किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपए के हिसाब से डाले गए हैं। कई जगह तो ऐसे परिवार भी मिल जाएंगे, जहां ‘लाड़ली लक्ष्मी’ भी होंगी और ‘लाड़ली बहना’ भी।
मध्यप्रदेश सरकार इस मामले में अद्भुत है। कई परिवारों को 5-5 योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अगर आप ओवरऑल निकालोगे कि हितग्राहियों को कितनी योजनाओं का लाभ मिलता है तो हम ही आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि कितना दे रहे हैं। प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ये गारंटी-वारंटी कुछ नहीं है। हम तो सीधे-सीधे दे रहे हैं।
सहकारिता नीति लागू करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट बैठक में सहकारिता नीति को मंजूर किया है। इसके अलावा नर्मदा नदी पर पुल बनाया जाएगा। इसके लिए 129.38 करोड़ रु की रिवाइज्ड मंजूरी दी गई। अनूसुचित जाति और जनजाति के ऐसे छात्र जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए है, उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। पहले यह क्राइटेरिया 6 लाख तक की आय वालों के लिए था।
जनजाति कार्य विभाग की 11 उच्चतर शालाओं के निर्माण के लिए 30883.6 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। हैंडपंप मिस्त्रियों को प्रति हैंडपंप 75 रुपए मिलता था। इसे अब बढ़ाकर अधिकतम 120 हैंडपंप के लिए प्रति हैंडपंप 100 रुपए किया गया है। 29 नल जल समूह योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसके लिए 15995.98 करोड़ रुपए की सहमति दी गई। सिंगरौली एयरपोर्ट के निर्माण के लिए रिवाइज्ड स्वीकृति दी गई।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
21 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines