हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhopal Crime News: बिजनेसमैन की पत्नी से दुष्कर्म, सहेली और उसके पति ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन

भोपाल: देश के बड़े बिजनेसमैन की पत्नी ने सहेली और उसके पति पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित श्यामला हिल्स थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस ने भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले महिला ने अपने पति पर मारपीट करने फिर बाद में सहेली के पति पर हमला करने के आरोप लगाए थे।

वीडियो जारी कर पति पर लगाए थे आरोप

कुछ दिन पहले पीड़िता ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने पति पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया था। 2 दिन बाद पुलिस में बयान दर्ज कराने की बात कही थी। हालांकि, बाद में पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में सहेली के पति पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उसने पुलिस को बताया था कि 3 नवंबर की सुबह सहेली मोनिका का पति धर्मेंद्र उसके घर पहुंचा था इस दौरान धर्मेंद्र ने प्यार करने और शादी के लिए दवाब बनाने लगा। विरोध करने पर क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई की। पीड़िता के बयान पर टीटी नगर पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज मारपीट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की थी।

विज्ञापन

अब दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के लगाए आरोप

पीड़िता ने अब सहेली मोनिका और उसके पति धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर श्यामला हिल्स पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola