Bhopal Boys Fight Video Viral: दोस्त मिलकर जाम छलकाने के लिए पब में गए थे, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आपस में भिड़ गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया। 2 गुटों में इतनी मारपीट हुई कि एक युवक की मौत हो गई। कई युवक घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी के सिर फूटे और खून बहा।
पब कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पब के अंदर मारपीट से भी मन नहीं भरा तो युवकों ने बाहर आकर कार से विरोधी गुट के युवकों को कुचलने की कोशिश की। इससे भी युवकों को काफी चोटें लगीं। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर हैं। मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवकों में आपसी रंजिश बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:नोएडा में AC बम की तरह फटा, फ्लैट में भीषण आग लगी; डराने वाला वीडियो आया सामने
युवक ने कोमा में जाने के बाद तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल की घटना है। चूना चूना भट्टी स्थित v क्लब का मामला है। अमित नामक युवक अपने दोस्तों के साथ पब में शराब पीने के लिए गया था। वहां दूसरे गुट के युवकों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। बहसबाजी अचानक गाली गालौज और धक्का मुक्की में बदल गई। देखते ही देखते युवक आपस में मारपीट करने लगे।
इतनी मारपीट हुई कि युवकों ने कुर्सियां उठाकर फेंकनी शुरू कर दीं। धारदार हथियार से युवकों ने एक दूसरे के सिर पर वार किए। मारपीट के बाद इमरान लटेरी नामक युवक ने अन्य युवकों को कार से कुचलने की कोशिश भी की। अली नामक युवक के सिर में 22 टांके लगे हैं। वहीं अमित की कोमा में जाने के बाद मौत हो गई। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:सुसाइड या हादसा…प्लेन के इंजन में युवक फंसा, मौके पर दम तोड़ा; सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर हुआ एक्सीडेंट
मारपीट का वीडियो आया सामने
पब में काम करने वाले युवकों ने बताया कि मारपीट शुरू होते ही उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों ने अपने बयान में इमरान लटेरी, उसके दोस्त शाहरुख और जैद पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। युवकों की मारपीट CCTV में भी कैद हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
यह भी पढ़ें:छिंदवाड़ा में नरसंहार की आंखोंदेखी, 10 साल के बच्चे ने भागकर बचाई जान, बोला- चाचा के सिर खून था सवार
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines