Bhopal AIIMS Got First Position: मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब भोपाल भी नंबर 1 की लिस्ट में शामिल हो गया है। दरअसल, जहां इंदौर सफाई के मामले में सबसे आगे है, वहीं अब भोपाल AIIMS मरीजों के रिकॉर्ड को मेंटेन रखने में सबसे आगे है। इस मामले में भोपाल AIIMS ने दिल्ली AIIMS को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल AIIMS को मरीजों का रिकॉर्ड मेंटेन रखने के मामले में देशभर के AIIMS अस्पतालों में पहला स्थान मिला है। वहीं मरीज का रिकॉर्ड रखने के मामले में दूसरे नंबर पर नागपुर AIIMS है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भोपाल AIIMS को मरीजों के डिजिटल मेडिकल रिपोर्ट और मॉनिटरिंग के लिए पहला स्थान मिला है। दरअसल, भोपाल AIIMS ने डिजिटल मेडिकल रिपोर्ट और मॉनिटरिंग सिस्टम से मरीज का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया। इससे मरीज फाइल, दवाई पर्चा और मेडिकल रिपोर्ट के बिना भी ऑनलाइन तरीके से डॉक्टर सलाह से ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि भोपाल AIIMS ने करीब 2.25 लाख मरीजों के रिकॉर्ड को उनके विशिष्ट नंबर के साथ जोड़ा है, जिससे उस पर मॉनिटरिंग करना काफी आसान हो गया है। इससे डॉक्टर को मरीज का इलाज करने में काफी आसानी होगी।
यह भी पढ़ें: ‘बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है…’ कहते ही महिला ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर
इस मामले में दिल्ली AIIMS आगे
वहीं अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर टोकन प्राप्त करने के मामले में नई दिल्ली AIIMS टॉप पर है। यहां 11 लाख से अधिक लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर टोकन लिया है। इस मामले में भोपाल AIIMS दूसरे नंबर पर रहा, यहां करीब 5 लाख लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर टोकन प्राप्त किया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
17 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines