भोपाल। मध्यप्रदेश में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल में इसका असर देखने को मिला है। चार दिन के भीतर दो सगे भाइयों की डेंगू से संदिग्ध मौत हुई है। अब एक्सपर्ट कमेटी मौत के मामले को लेकर जांच करेगी।
इस मामले में जेपी अस्पताल के विशेषज्ञों की समिति जांच करेगी। मलेरिया विभाग ने अस्पतालों से इन दोनों भाइयों के ट्रीटमेंट की पूरी केस हिस्ट्री मांगी है। दोनों भाईयों का एलाइजा टेस्ट नहीं कराया गया था। केस हिस्ट्री को स्टडी करने के बाद एक रिपोर्ट बनायी जाएगी।
अब तक 624 मिले डेंगू पॉजिटिव
विभाग रिपोर्ट के लिए मौत की असली वजह तलाशेगा। राजधानी में अब तक 624 डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है।
लार्वा मिलने पर 10 लोगों पर लगा जुर्माना
डेंगू लार्वा मिलने पर 10 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। 10 लोगों से नगर निगम ने साढ़े तीन हज़ार रुपये वसूले है। डेंगू लार्वा की जांच के दौरान स्पॉट पर फाइन वसूल किया गया। निगम की टीम डेंगू की रोकथाम के लिए जगह जगह जांच कर रही है।
नगर निगम और मलेरिया टीम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जगह -जगह फ़ॉगिंग और छिड़काव का काम शुरू किया गया है। नगर निगम टीम खाली प्लॉट का भी सर्वे कर रही है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines