Madhya Pradesh News: भिंड के DM पर जानलेवा हमला, रेत माफिया ने गाड़ी ठोकी, फायरिंग

Bhind Sand Mafia Hits DM Car: मध्य प्रदेश के भिंड़ जिले में रेत माफिया के ट्रैक्टर ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद घटनास्थल पर फायरिंग भी हुई।

Bhind Sand Mafia Hits DM Car

धर्मेंद्र ओझा

विज्ञापन

Bhind Sand Mafia Hits DM Car: मध्य प्रदेश के भिंड़ जिले में रेत माफिया का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अब इन रेत माफियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अपने रास्ते में आने वाले प्रशासन को भी आंख दिखा रहे हैं। ताजा मामला गुरुवार की देर रात का है। यहां रात के करीब 1:00 बजे भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की गाड़ी पर रेत माफिया के लोगों ने हमला किया। पहले तो उन लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारी, इसके बाद मौके पर फायरिंग हुई।

विज्ञापन

कलेक्टर की गाड़ी को मारी टक्कर

यह मामला भिंड जिले की उमरी सदर बाजार का है। जानकारी के अनुसार, भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बीती रात करीब 1:00 बजे उमरी सदर बाजार में प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे। यहां चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग हो रही थी, तो वह भी यहीं उतर गए। चेकिंग के दौरान ही उमरी सदर बाजार में एक रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर आया। जब कलेक्टर ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो रेत माफिया ने कलेक्टर की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे कलेक्टर की गाड़ी का साइड ग्लास टूट गया।

विज्ञापन

मौके पर हुई फायरिंग

इसके बाद कलेक्टर ने रेत माफिया के ट्रैक्टर को रोकने के लिए आसमानी कार्रवाई के तहत फायरिंग की। इसके बाद गार्ड ने इस ट्रैक्टर को रोक लिया। इस दौरान कलेक्टर और रेत माफिया के लोगों के बीच देर रात काफी कहासुनी हुई। हालांकि, भिंड कलेक्टर ने रेत के ट्रैक्टर को उमरी थाने में खड़ा कर दिया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि करीब 1 घंटे तक उमरी बाजार में कलेक्टर खड़े रहे। इस मामले में भिंड कलेक्टर संजीव से बात करने के लिए फोन किया, तो कलेक्टर ने फोन नहीं उठाया। कलेक्टर की जो प्राइवेट गाड़ी में रेत माफिया ने तोड़फोड़ की है, वह गाड़ी छुपा दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ