भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक बच्चे की बोरे में बंधी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रेलवे स्टेशन के पास कंस्ट्रक्शन साइट की है। मृतक बालक मंगलवार को घर से खेलने निकला था इसके बाद से ही गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
सुबह घर से खेलने निकला था मासूम
भिंड चदनपुरा के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा के परिवार की सुबह बुधवार को उस वक्त मातम में बदल गई जब एक दिन पहले गायब हुए 11 साल के बेटे की लाश एक बोरे में बंधी मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे का नाम आर्यन शर्मा है। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के पास चंदनपुरा इलाके में रहने वाला 11 वर्षीय मासूम आर्यन मंगलवार की सुबह घर से खेलने निकल था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। आख़िर में भारतीय सेना में पदस्थ चिंतित पिता वीरेंद्र शर्मा ने देहात थाना पहुँच कर बेटे की गुमशुदगी की शिकायत की।
निर्माणाधीन मकान में मिला शव
पुलिस ने भी पतासाजी की सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह-सुबह जब चंदनपुरा इलाके में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने कुछ मजदूर पहुंचे तो एक बोरी रखी दिखाई दी। जब मजदूर उसके पास पहुंचे तो बोरी से बच्चे के हाथ बाहर निकले हुए दिखे। ये देख कर मजदूरों के हाथ पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
अपहरण कर हत्या के लगाए जा रहे कयास
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें रखा मासूम आर्यन का शव देख कर सबके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत मृतक के परिवार को दी गई। बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। आर्मी से छुट्टी ले कर घर आये पिता का भी बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। वहीं देहात थाना पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
50 mins ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 hr agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 hr agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
21 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines