Betul Tapti River Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में ताप्ती नदी के पारसडोह झरने के पास बड़ा हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में पिकनिक मनाने गए आमला एयरफोर्स स्टेशन के दो जवान गहरे पानी में लापता हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर की दोपहर आमला एयरफोर्स के 9 सैनिक पिकनिक मनाने के लिए आठनेर ब्लॉक के पारसडोह झरने पर गए थे।
साथी को बचाने के लिए दूसरे जवान ने लगाई छलांग
पारसडोह झरना बैतूल के सबसे सुंदर और खतरनाक पर्यटन स्थलों में से एक है। इस हादसे में लापता जवानों का नाम विकास और योगेंद्र बताया जा रहा है। बता दें कि पिकनिक मनाने गए सारे जवान झरने के पास नहा रहे थे, इसी बीच एक सैनिक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा, साथी जवान को डूबता देख उसे बचाने के लिए दूसरे जवान ने भी छलांग लगा दी, लेकिन थोड़े ही देर में दोनों जवान गहरे पानी में लापता हो गए।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा प्रदेश के लोगों के लिए खुशी की बात: केंद्रीय मंत्री तोमर
सर्च अभियान जारी
इसके बाद सैनिकों ने तुरंत ही इस हादसे की सूचना आठनेर थाने में दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने जवानों की तलाश शुरू कर दी। शाम तक चले सर्च अभियान में लापता जवानों का कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद आज सुबह फिर से एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एयरफोर्स के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
बता दें, पारसडोह ताप्ती नदी का सबसे सुंदर स्थानों मे से एक है और यहां पहले भी इस तरह के हादसों में लोग अपनी जान गवां चुके हैं। यहां झरने के पास नदी में कई जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे इसमें फंसने वाले लोगों की मौत हो जाती है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
10 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines