फूड पॉइजनिंग से बच्चे की मौत, 7 की हालत नाजुक, मध्य प्रदेश के बैतूल की घटना

MP Food Poisoning Case : मध्य प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया। कई लोगों को उल्टी दस्त होने लगे, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक परिवार के सात सदस्यों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Betul food poisoning incident

मध्य प्रदेश में फूड पॉइजनिंग से बच्चे की गई जान।

Betul Food Poisoning Incident : मध्य प्रदेश के बातूल से एक बड़ी घटना सामने आई है। एक श्रद्धांजलि सभा में भोजन करने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग से एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्यों की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची और खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में था दावत

विज्ञापन

यह घटना एमपी के बैतूल मार्केट की बताई जा रही है, जहां एक श्रद्धांजलि सभा में भोज का आयोजन था। इस कार्यक्रम में कई लोग पहुंचे। भोजन करने के बाद 12 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। पहले लोगों ने गांव के स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत में हो रहा सुधार

डॉक्टरों ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग गांव के अस्पताल में ठीक हो गए थे। जिला प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर भोजन के सैंपल लिए और फिर जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि खाने में क्या कमी थी।

विज्ञापन

एक बच्चे की मौत

विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई, जिसका नाम वेदांश है। अस्पताल में भर्ती करने के कुछ देर बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ