Ban in Bhopal college on vermilion and tilak: मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक कॉलेज ने ड्रेस कोड को लेकर नया फरमान जारी किया है। यहां के कॉलेज ने तिलक और सिंदूर लाकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया। कॉलेज के इस नए नियम के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है कि ड्रेस कोड के नाम पर कॉलेज प्रशासन तालिबानी सोच को अपना रहा है।
नए नियम पर भड़के हिंदू संगठन, बोले- ये तालिबानी सोच
दरअसल, यह नया ड्रेस कोड भोपाल के करोंद क्षेत्र के निजी मित्तल इंस्टीट्यूट कॉलेज के प्रशासन ने लागू किया है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थी तिलक और सिंदूर लगाकर कॉलेज न आएं। इस नए नियम के लागू होने के बाद हिंदू संगठनों ने अपना आक्रोश जताया है। हिंदू संगठनों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ये तालिबानी सोच है। साथ ही कहा कि अगर कॉलेज ने अपना आदेश वापस नहीं लिया तो जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
हिजाब पर बैन
बता दें कि जनवरी, 2022 को कर्नाटक के उडुपी जिले के इंटर कॉलेज ने भी मुस्लिम लड़कियों पर हिजाब पहनकर कॉलेज आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान कई लोगों ने इसका विरोध किया था। हालांकि, इसके बावजूद इस बैन को समाप्त नहीं किया गया।
कर्नाटक सरकार ने लगाया था बैन
सरकार के इस फैसले को छात्राओं ने कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने प्रतिबंध बरकरार रखा था। कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। कक्षाओं में सिर्फ ड्रेस पहनने की ही अनुमति होगी। हालांकि, कर्नाटक में चुनाव से पहले कांग्रेस ने कहा था कि उनकी सरकार हिजाब पर लगे प्रतिबंध को उठाएगी। जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी तो कहा जा रहा था कि मंत्री मंडल में विस्तार करने के बाद इस मामले पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इस पर राज्य सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines